May 17, 2026

नगर पंचायत अंब के नतीजे

नगर पंचायत अंब के वार्ड 1 पोलियां जस्वालां में कुल 347 मत डाले गए जिनमें शकुंतला को 171 और शोभा रानी को 175 मत पड़े, जबकि 1 ने नोटा को चुना। वार्ड 1 से शोभा रानी 4 मतों से विजय रही। वार्ड 2 अंब-1 में कुल 538 वोट डाले गए जिनमें अनुसुया रानी और सरबजीत सिंह को 268-268 बराबर मत पडे, जबकि दो ने नोटा को चुना। इस कारण वार्ड 3 अंब-2 में पर्ची के माध्यम से अनुसुया रानी को विजयी घोषित किया गया। वार्ड 4 हीरा नगर-1 में कुल 435 मत पड़े, जिनमें राधा रानी को 274 और आशा देवी को 152 मत पडे़, जबकि 9 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 4 हीरा नगर -1 से राधा रानी 122 वोटों से विजय रही। वार्ड 5 हीरा नगर-2 में कुल 405 मत डाले गए, जिनमें प्रवीन कुमारी को 203, सपना रानी को 151, सारिका आनंद को 31 और एकता राणा को 13 मत पडे़, जबकि 7 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 हीरा नगर-2 से प्रवीन कुमारी ने 52 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 6 आदर्श नगर में कुल 728 वोट डाले गए, जिनमें रतन चंद को 511 और केवल सिंह को 212 मत पड़े, जबकि 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 6 आदर्श नगर में रतन चंद ने 299 मतों से विजय रहे। वार्ड 7 प्रताप नगर – 1 में कुल 568 वोट डाले गए, जिनमें अंजना देवी को 298 और राजेश कुमारी को 265 वोट डले, जबकि 5 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 7 प्रताप नगर – 1 से अंजना देवी 33 मतों से विजय रहीं। वार्ड 8 प्रताप नगर-2 में कुल 411 मत डाले गए, जिनमें मेला राम को 233, विजय कुमार शर्मा को 92 और कंचन को 84 वोट डले, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 8 प्रताप नगर-2 में मेला राम 141 वोटों से विजयी रहे। इसके अलावा वार्ड 9 प्रताप नगर-3 में कुल 555 वोट डाले गए, जिनमें सुरेश को 220, संदीप को 152, दीप कुमार को 144 तथा प्रदीप कुमार को 35 वोट डले, जबकि 4 ने नोटा को चुनना बेहतर समझा। वार्ड 9 प्रताप नगर-3 से सुरेश 68 वोटों से विजय घोषित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *