August 25, 2026

100 पदों पर बना होगी सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर की भर्ती13 से 17 जुलाई तक होंगे साक्षात्कार

मंडी, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, मंडी द्वारा एस आई एस इंडिया लिमिटिड. आरटीए हमीरपुर के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में (प्रातः 10:30 बजे),14 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक (बल्ह) में (प्रातः 10:30 बजे),15 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय, पधर में (प्रातः 10:30 बजे),16 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय, गोहर में (प्रातः 10:30 बजे),17 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय, करसोग में (प्रातः 10:30 बजे) आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीकरण पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित हों। इन पदों के लिए दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी पात्र हैं। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 18,000 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 24,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन एवं ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों, फोरलेन परियोजनाओं, मॉल, शोरूम तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *