May 20, 2026

रवनीत बिट्टू ने सीएम भगवंत मान को बताया आईएसआई का एजेंट

बोले, प्रधानमंत्री के कार्य में डालना चाहते हैं बाधा

चंडीगढ़ , केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आईएसआई का एजेंट कहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि यह आदमी आईएसआई का एजेंट है। आईएसआई के कहने पर हमारे देश को खतरे में डालना चाहता है और प्रधानमंत्री के कार्य में विघ्न डालना चाहता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवंत मान की गतिविधियों पर नजर रखी जानी चाहिए। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरे को लेकर तंज कसा था। इसी मुद्दे पर जब पत्रकारों ने रवनीत बिट्टू से सवाल पूछा तो उन्होंने यह तीखी प्रतिक्रिया दी।

बिट्टू के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। हालांकि, भगवंत मान या आम आदमी पार्टी की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *