May 11, 2026

पंजाब शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित

फरीदकोट की हरलीन ने किया टॉप

चंडीगढ़, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट जारी करने की जानकारी दी। सभी छात्रों का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां छात्र रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

वहीं, मनीमहेश शर्मा ने 645 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र हैं। उनके कुल 99.23 प्रतिशत अंक रहे।

तीसरे स्थान पर रिया रानी रहीं, जिन्होंने 645 अंक प्राप्त किए। वह श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल की छात्रा हैं। उनके भी 99.23 प्रतिशत अंक दर्ज किए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यदि किसी छात्र को रिजल्ट देखने में परेशानी आती है तो वह 9549161161 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *