July 28, 2026

मॉनसून के दौरान जलभराव रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त सचिन गुप्ता

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मॉनसून सीजन के मद्देनज़र सिंचाई विभाग एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में जल निकासी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की आशंका वाले सभी स्थानों पर समय रहते प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में कृषि भूमि से जल निकासी के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकांश परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं त्वरित जल निकासी व्यवस्था।
सिंचाई विभाग द्वारा 269 अस्थायी बिजली कनेक्शनों के लिए आवेदन, जिनमें से 129 कनेक्शन जारी।
ड्रेनों की नियमित सफाई एवं शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश।
“मेरा गांव जगमग गांव” योजना के तहत सभी गांवों को जल्द से जल्द कवर करने पर जोर।

उपायुक्त ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि मॉनसून के दौरान आमजन और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *