July 9, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ खत्म किया समझौता

बोले- मुझे उनसे कोई डील नहीं करनी

वॉशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी तरह की भविष्य की बातचीत और समझौते की संभावना को खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया है। अंकारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अब कोई समझौता नहीं होगा। हमने यह अध्याय पूरी तरह खत्म कर दिया है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर भरोसा न किए जाने की बात कहते हुए कहा- ईरान ने मुझसे झूठ बोला। ऐसे देश के साथ आगे बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। उनके साथ डील करना सिर्फ समय की बर्बादी है।

उन्होंने दोहराया कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है। ट्रंप ने कहा- हम तेहरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करेंगे।

ट्रंप ने यह टिप्पणी तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान की। उनका बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है। इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा और स्थिरता को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *