July 8, 2026

बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा रहे है

अम्बाला, उपमण्डल अधिकारी (ना0) एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करा रहे है। और उन्हें एकत्रित कर डिजिटाईज भी करने का कार्य तेजी से कर रहे है। इसके साथ मतदाता चाहें तो भरा हुआ फार्म स्वयं भी अपने बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) को जमा करवा सकते है। उन्होने स्पष्ट किया कि बी.एल.ओ. द्वारा एन्यूमरेशन फार्म के अतिरिक्त किसी अन्य दस्तावेज की मांग नही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिन मतदाताओं को बी.एल.ओ. द्वारा एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध करवाया गया है, वे उसे सही प्रकार से भरकर अपने हस्ताक्षर सहित 10 जुलाई 2026 तक संबन्धित बी.एल.ओ. को पोलिंग बूथ पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम अम्बाला छावनी ने कहा है कि सभी मतदाता समय रहते अपने फार्म जमा करवाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाईन एन्ट्री एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रकियाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। समय पर फार्म जमा होने से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भी प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें तथा 10 जुलाई 2026 तक अपने फार्म भरकर अवश्य जमा करवाएं, ताकि ऑनलाइन कार्य समयावधि पर में पूरा हो सके और किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *