May 16, 2026

जोगिंदर नगर शहरी निकाय मतदान को तैयारियां मुकम्मल, प्रातः 7 से सायं 3 बजे तक होगा मतदान

जोगिंदर नगर के सात मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे 58 मतदान व सुरक्षा कर्मी
जोगिंदर नगर, 16 मई।
जोगिंदर नगर शहरी निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नगर परिषद जोगिंदर नगर के सात वार्डों में मतदान प्रक्रिया को सुचारू तौर पर संपन्न करवाने को जहां 11 मतदान पार्टियों में 44 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है तो वहीं सुरक्षा के लिए भी 14 कर्मी तैनात रहेंगे।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि नगर परिषद जोगिंदर नगर के सात वार्ड सदस्यों के चुनाव को प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मतदान को तैनात सभी 7 मतदान पार्टियों को तीसरी वह अंतिम चुनावी रहर्सल के उपरांत मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। इन प्रत्येक मतदान पार्टियों में 4-4 मतदान कर्मी व 2-2 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके उपरांत मतों की गिनती के लिए ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्र में लाया जाएगा।
4041 मतदाता करेंगे नगर परिषद जोगिंदर नगर में मतदान
रिटर्निंग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद जोगिंदर नगर में कुल 4041 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिनमें 2048 पुरुष व 1993 महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जोगिंदर नगर में 115 पहली बार वोट करने वाले मतदाता भी शामिल होंगे। जिनमें 56 पुरुष व 59 महिला मतदाता शामिल होगी। साथ ही बताया कि 80 की आयु पूरी कर चुके 102 मतदाता भी मतदान करेंगे। जिनमें 49 पुरुष व 53 महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *