June 6, 2026

किन्नौर जिला के पूह उपमंडल में 9 जून, 2026 को किया जाएगा पशु मित्र के लिए योग्य अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण

रिकांगपिओ,

डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पूह, पशुपालन विभाग ने आज बताया कि जिला किन्नौर के पूह उपमंडल में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 09 जून, 2026 को पूह उपमंडल के मेला ग्राउंड पूह में प्रातः 10 बजे पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूह उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रिब्बा, स्पीलो, मूरंग व ज्ञाबंुग के रिक्त पदों पर भर्ती किए जाएंगे और वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *