June 24, 2026

पेयजल आपूर्ति लाइन के मरम्मत कार्य में आंशिक बदलाव, अब 26 व 27 जून को रहेगी जल आपूर्ति बाधित

मंडी जल शक्ति विभाग की ओर से मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत कार्य में आंशिक बदलाव किया गया है।
विभाग की ओर से पहले 25.06.2026 एवं 26.06.2026 (वीरवार एवं शुक्रवार) को मंडी शहर हेतु विभागीय पेयजल आपूर्ति लाइन की मुरम्मत तथा लाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित किया गया था, परन्तु निर्जला एकादशी पर्व व आम जनभावनाओं के दृष्टिगत उक्त कार्य अब 26 जून, 2026 एवं 27 जून, 2026 (शुक्रवार एवं शनिवार) को प्रस्तावित किया गया है । सहायक अभियन्ता जल शक्ति संजय कुमार ने बताया कि इसके फलस्वरूप जल शक्ति उप-मण्डल नं. 1 मंडी के अंतर्गत आने वाले समस्त शहरी व आस पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे एक दिन पूर्व आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें तथा उपलब्ध जल का उपयोग केवल अत्यावश्यक कार्यो हेतु कर विभाग को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *