June 17, 2026

मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से 25 जून तक

नूंह, मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पोर्टल आज 2026 से 25 जून 2026 तक खुला रहेगा। इस योजना के लिए केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे।
सीईओ अखिल पिलानी ने कहा कि योजना के नियम एवं शर्तें एमडीए की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन निर्धारित अवधि के दौरान एमडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *