7 जून को ऊना-अघर-मंडी रोड़ पर तीन घंटे रहेगा यातायात प्रतिबंधित
रजनी, ऊना, जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ऊना-अघर-मंडी सड़क मार्ग 7 जून को किलोमीटर 27/000 से 27/200, नजदीक पेट्रोल पंप बंगाणा, पर वाहनों की आवाजाही सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त ऊना एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के तहत आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।
इस अवधि के दौरान सड़क किनारे पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने जनसुरक्षा तथा कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
