July 1, 2026

एचटेट परीक्षा में कोई कर्मचारी किसी भी स्तर पर कोताही ना बरतें

डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में चार व पांच जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फ्रिक्सिंग और बायोमेट्रिक सुचारू से होने चाहिए, ये सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ सदस्यों की पुलिस वेरीफिकेशन होगी। उन्होंने कहा कि एचटेट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि एचटेट परीक्षा में कोई कर्मचारी किसी भी स्तर पर कोताही ना बरतें। अपनी डयूटी गंभीरता के साथ करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षक परीक्षा आयोजन को लेकर भेजी गई बुकलेट को अच्छी तरह से पढ़ें और कुबलेट में दिए गए निर्देशों की पालना करें। डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने बताया कि बाकायदा रूट चार्ट बनाकर बसें चलाई जाएंगी, विशेषकर महाग्राम की श्रेणी में शामिल गांवों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *