July 31, 2026

शिअद में नई जंग, सुखदेव ढींडसा ने सभी 8 नेताओं की बर्खास्तगी रद्द की

चंडीगढ़ – शिरोमणि अकाली दल से निकाले गए बागी नेताओं की बुधवार को चंडीगढ़ में मीटिंग हुई। यह बैठक शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सुखदेव सिंह ढींडसा की अगुवाई में हुई। बैठक में ढींडसा ने कहा कि वह पार्टी के सरपरस्त होने के नाते 8 नेताओं को पार्टी से निकालने के इस फैसले को रद्द करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संविधान के खिलाफ किया जा रहा है। इस मामले में सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखूंगा। ढींडसा ने कहा कि सुखबीर बादल पर जो आरोप लगे हैं वो काफी गंभीर हैं ऐसे आरोपों से घिरे सुखबीर बादल प्रधान बनने के योग्य नहीं रहे हैं और उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कल बीबी जागीर काैर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर ढींडसा, गुरप्रताप सिंह वडाला समेत 8 नेताओं को शिअद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *