श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में खालसा साजना दिवस मनाया गया
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसाइटी अमृतसर के प्रबंधन अधीन चल रहे श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, श्री आनंदपुर साहिब में खालसा साजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा खालसा साजना दिवस से संबंधित लेक्चर, कविताएं और कविशरी प्रस्तुत की गईं। अरदास के उपरांत देग वितरित की गई।
इस मौके पर स्कूल की मुखिया प्रिंसिपल गुरिंदर कौर कपूर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खालसा साजना दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1699 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की गई थी।
उन्होंने कहा कि गुरु जी ने पंज प्यारे सजाकर मानवता को सच्चाई, बहादुरी, समानता और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। खालसा पंथ की रचना का उद्देश्य अत्याचार के खिलाफ खड़ा होना और न्याय की रक्षा करना था। इस दिन से सिखों को एक नई पहचान मिली।
प्रिंसिपल गुरिंदर कौर कपूर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलें, सच बोलें, मेहनत करें और समाज की भलाई के लिए योगदान दें। धार्मिक अध्यापिका मैडम बलदीप कौर ने विद्यार्थियों को खालसा साजना दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मैडम बलदीप कौर, मैडम आंसू, मैडम सपना रानी, मैडम जसप्रीत कौर के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
