May 3, 2026

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

सोलन, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने आज नगर निगम सोलन के प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का आंतरिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा सोलन, सुनील ठाकुर, दिनेश शुक्ला, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, अधीक्षक कमला शर्मा, नगर निगम सोलन के एस.डी.ओ. गोपी सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *