February 11, 2025

चंडीगढ़ में महिला से 80 लाख की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तारी का डर दिखा बनाया शिकार

1 min read

चंडीगढ़: शहर में एक महिला को झूठे केस में फंसाने का झासा देकर 80.31 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया है। महिला की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सेक्टर-11 में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह अपराध शाखा मुंबई से बोल रह है और उनके आधार कार्ड पर एक मोबाइल नंबर जारी हुआ है, जिसके कारण उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब महिला ने कारण पूछा तो उसने बताया कि उक्त नंबर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की 24 शिकायतें हैं इसलिए 80 लाख जमा करने होंगे।

बताया कि अगर वह निर्दोश पाई गईं तो रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इस पर महिला घबरा गईं और बताए गए खाते में 80.31 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में महिला को पता चला कि वह ठगी की शिकार हुईं हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।