July 10, 2026

अगले माह हरियाणा उदय के तहत नारनौल में होगी हाफ मैराथन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर दिखाएंगे हरी झंडी

जनभागीदारी के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने अफसरों व विभिन्न संगठनों के साथ की बैठक

नारनौल । हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नारनौल शहर में अगस्त महीने में जनभागीदारी के साथ हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद माइनिंग संगठन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन, ऑयल मिल एसोसिएशन, ईंट भट्ठा एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।
बैठक में इस कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम नशामुक्त हरियाणा रहेगी। डीसी ने बताया कि इतने बड़े स्तर का कार्यक्रम होना जिले के नागरिकों के लिए गौरव की बात है।
बैठक के दौरान मैराथन के रूट निर्धारण, सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर चर्चा कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौड़ को मुख्यमंत्री आईटीआई से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दौड़ महेंद्रगढ़ रोड़ पर रहेगी। इसके साथ ही धावकों की सुविधा के लिए मैराथन मार्ग पर चिकित्सा सहायता केंद्र, एम्बुलेंस की तैनाती, पीने के पानी की व्यवस्था और जगह-जगह स्वयंसेवकों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौड़ में आम लोगों, विशेषकर युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय रनर क्लबों से भी लगातार समन्वय किया जाएगा। इस बैठक में एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, डीएमसी रणवीर सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

10 किलोमीटर के लिए 100 रुपए फीस रहेगी, 5 किलोमीटर के लिए फ्री होगा पंजीकरण

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि आप मैराथन में भाग लेने के लिए दो तरह की श्रेणी रहेगी। एक श्रेणी में वह नागरिक होंगे जो 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाएंगे। दूसरी श्रेणी में वह नागरिक होंगे जो 10 किलोमीटर तक दौड़ लगाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *