शहरी निकायों के लिए ई.वी.एम. स्थानांतरित
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) ज़िला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई।
इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने दी।
राहुल जैन ने कहा कि गत दिवस सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार इन ई.वी.एम. को पूरी सुरक्षा के साथ स्थानांतरित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ई.वी.एम. भी साथ ही स्थानांतरित की गई हैं।
राहुल जैन ने कहा कि सोलन के लिए 73, कण्डाघाट के लिए 20, नालागढ़ के लिए 19, परवाणू के लिए 18 तथा अर्की के लिए 16 ई.वी.एम. भेजी गई हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त शर्मा तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत एवं दिनेश शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक कमला शर्मा तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
