जिला भाजपा की बैठक संपन्न, संगठन के कार्यों को प्राथमिकता दें पदाधिकारी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी: श्याम मन्हास
ऊना,भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष श्याम मन्हास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला भर से पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गईए साथ ही पदाधिकारियों को संगठन की बारीकियों से अवगत कराया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम मन्हास ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी ने प्रत्येक कार्यकर्ता को सोच-समझकर जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पदाधिकारी जिम्मेदारी लेने के बाद यह न समझे कि उसे काम नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा हर कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है, इसलिए सभी पदाधिकारी संगठन के कार्यों को प्राथमिकता दें और सौंपी गई जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरें।
डिजिटल माध्यम और सरल ऐप पर रहा फोकस
बैठक के दौरान पार्टी की पहुंच को और आधुनिक बनाने के लिए आईटी और सोशल मीडिया के उपयोग पर विशेष बल दिया गया
आईटी विभाग के संयोजक अनिल डढवाल ने पदाधिकारियों को सोशल मीडिया की बारीकियों से रूबरू कराया और बताया कि किस तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है।
सरल ऐप की जानकारीर कार्यकर्ताओं को डिजिटल तौर पर सक्रिय करने के लिए श्सरल ऐप के प्रयोग को लेकर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण शिविर प्रोफेसर राम कुमार और प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों और आगामी प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य
बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहें और हर वर्ग से सीधा संपर्क साधें।
ये रहे उपस्थित
आज जिला की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ,प्रदेश आईटी सेल संयोजक अनिल डडवाल, पूर्व एच.पी.डी.सी के अध्यक्ष रामकुमार, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ,प्रदेश सह मीडिया संयोजक राजकुमार पठानिया, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा,जिला महामंत्री पहु लाल बा लखबीर लखी, ऊना बीड़ी सी के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल बा प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री ,मोर्चो और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे
