June 15, 2026

राजस्व सेवाओं को जिला प्रशासन रोहतक लगातार प्रयासरत

राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन रोहतक लगातार प्रयासरत है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, भूमि अभिलेखों के अद्यतन, जन शिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को राजस्व संबंधी सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध हों और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्राप्त हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *