ईडी को भाजपा की ईडी कहने से सच नहीं बदल जाता: अश्वनी शर्मा
ईडी को भाजपा की ईडी कहने से सच नहीं बदल जाता: अश्वनी शर्मा
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। अश्वनी शर्मा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि अपने साथियों पर लगे दागों के लिए पंजाब की पवित्र धरती को ढाल बनाना बंद करें। ईडी को भाजपा की ईडी कहने से सच नहीं बदल जाता। अगर सब कुछ साफ है, तो हर बार जांच के समय इतनी बेचैनी और रोना-धोना क्यों? सरदार भगत सिंह ने भ्रष्टाचार, झूठ और सत्ता के गलत इस्तेमाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी- न कि अपने करीबियों को बचाने के लिए शहीदों के नाम पर राजनीति की थी। पंजाबियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने भी सिर नहीं झुकाया, लेकिन पंजाबियों ने भ्रष्ट और झूठे कट्टर ईमानदार लोगों को भी कभी माफ नहीं किया।पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। अश्वनी शर्मा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि अपने साथियों पर लगे दागों के लिए पंजाब की पवित्र धरती को ढाल बनाना बंद करें। ईडी को भाजपा की ईडी कहने से सच नहीं बदल जाता। अगर सब कुछ साफ है, तो हर बार जांच के समय इतनी बेचैनी और रोना-धोना क्यों? सरदार भगत सिंह ने भ्रष्टाचार, झूठ और सत्ता के गलत इस्तेमाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी- न कि अपने करीबियों को बचाने के लिए शहीदों के नाम पर राजनीति की थी। पंजाबियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने भी सिर नहीं झुकाया, लेकिन पंजाबियों ने भ्रष्ट और झूठे कट्टर ईमानदार लोगों को भी कभी माफ नहीं किया।
