June 18, 2026

भगवंत मान की फर्जी वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक: हरपाल सिंह चीमा

बोले, 1191 एंग्लों से की गई जांच

चंडीगढ़, वीरवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने प्रेस कांफ्रेंस में कथित वीडियो को लेकर दावा किया कि 1191 अलग-अलग एंगल से सीएम की बॉडी का विश्लेषण किया गया है, जिसमें चेहरे, कद-काठी और चाल-ढाल तक का अध्ययन शामिल है। आप नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि किसी अभिनेता का इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया है। आप नेताओं ने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच आंकी गई है, जबकि मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है जिसमें दोनों के बीच स्पष्ट अंतर मिला।

साइड और बैक प्रोफाइल भी मुख्यमंत्री से मेल नहीं खाती। शरीर की बनावट, कंधों और पोश्चर में भी बड़ा अंतर मिला। दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट में पहचान का मेल नहीं मिला। रिपोर्ट में साफ हुआ कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि जनता के सामने आ गया है कि अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल और उसकी समूची पार्टी किस तरह के फर्जी वीडियो बनवाती है और लोगों के सेंटीमेंट्स से खेलती है। पंजाब के लोगों की धार्मिक भावनाएं भडक़ाना चाहती है। अशांति फैलाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *