जल संरक्षण अपनाएं, प्रोत्साहन राशि पाएं और टिकाऊ खेती को बढ़ावा दें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिले के किसानों से हरियाणा सरकार की धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) योजना एवं मेरा पानी-मेरी विरासत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
धान की सीधी बिजाई (DSR) योजना जिला रोहतक का लक्ष्य : 10,000 एकड़
प्रोत्साहन राशि : ₹4,500 प्रति एकड़
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 28 जून 2026 तक पंजीकरण कर डीएसआर विकल्प चुनना अनिवार्य।
मेरा पानी-मेरी विरासत योजना
धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलें, बागवानी, एग्रोफॉरेस्ट्री अथवा खेत खाली रखने वाले पात्र किसानों को ₹8,000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि।
जिला रोहतक का लक्ष्य : 1,500 एकड़।
उपायुक्त ने किसानों से जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
