August 12, 2026

बरसाती जल निकासी को लेकर प्रशासन अलर्ट

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती जल निकासी के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखना सुनिश्चित किया जाए।लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने: डिस्पोजल एवं पंप सेट की स्थिति की समीक्षा की
जल निकासी उपकरणों की पूर्व जांच के निर्देश दिए
फील्ड कर्मचारियों की समयबद्ध तैनाती सुनिश्चित करने को कहा
संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए
सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तत्काल कार्रवाई करने को कहा उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें। सभी संसाधन एवं मशीनरी तैयार अवस्था में रखी जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *