August 12, 2026

तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है

एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर अभियान में भागीदारी करने की अपील की।
एसडीएम मनोज दलाल ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपमंडल कार्यालय परिसर लोहारू में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आमजन से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव, इतिहास, महत्व और उसके सम्मान एवं मर्यादा से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तकनीकी के दौर में युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व एवं देशभक्ति के प्रतीकों के महत्व से जोडऩा जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *