August 22, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान पर बैठक आयोजित

रिकांगपिओ,उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक की अध्यक्षता की।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में क्रियाशील नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर विस्तृत चर्चा की तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ पुष्प राज ठाकुर को समुचित चिकित्सक यह पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय युवा वर्ग इस सुविधा का लाभ उठा सके और मादक पदार्थों के सेवन से मुक्त होकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर सकारात्मक योगदान दे सकें।

पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बैठक में जिला पुलिस द्वारा बरामद चिट्टा तथा खुफिया तंत्र द्वारा नशे के सौदागरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से सहयोग की अपील की है।

जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *