August 15, 2026

लाल किले पर एक यादगार स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी बच्चों से मिले। उनकी ओर से कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की गईं, जिसमें संबोधन के दौरान और बच्चों से मिलने की तस्वीरें साझा की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तस्वीरों को शेयर करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “लाल किले पर एक यादगार स्वतंत्रता दिवस! यह दिन हमें उन लोगों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। साथ ही, यह ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करने का भी दिन है। तिरंगा हमें हमेशा हर चुनौती से ऊपर उठने, एकता के बंधन को मजबूत करने और खुद को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के लिए प्रेरित करता रहे।” प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक वृद्धि, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास की गति को बनाए रखने की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “आज हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। 80 साल बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया गया। हम 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में काम करेंगे। यह 140 करोड़ से ज्यादा देशवासियों की सामूहिक आवाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *