सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
बारिश और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से नदियों में आ रहे पानी के कारण उपमंडल नारायणगढ़ से होकर गुजरने वाली नदियों का जलस्तर बढऩे की स्थिति को देखते हुए एसडीएम शिवजीत भारती ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग पूरी तरह से सतर्क रहे तथा नागरिक भी पूरी सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
एसडीएम ने कहा कि बेगना नदी, मारकण्डा, रूण तथा अन्य नदियों में भी बारिश के दौरान तेज जलप्रवाह आता है ओर नदी एवं नाले पूरे उफान पर बहते है।
उन्होंने ऐसे में क्षेत्रवासियों, विशेषकर नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की कि वे बारिश के दौरान नदियों, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें तथा बच्चों को भी वहां न जाने दें।
