July 8, 2026

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो विद्यालय में उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8219482550 और 9478179594 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *