July 7, 2026

नूरपुर के वृत्त की सभी सहकारी समितियां की प्रबंधक कमेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला द्वारा दी कांगड़ा जिला सहकारी विकास संघ धर्मशाला के सौजन्य से सहकारी सप्ताह समारोह के अवसर पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नूरपुर के अंतर्गत पड़ने वाली सभी सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों का जागरूकता शिविर जनता पैलेस बरोट तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा में लगाया गया और वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया. जिसमें सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नूरपुर के वृत्त की सभी सहकारी समितियां की प्रबंधक कमेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला के डायरेक्टर श्री रघुवीर पठानिया जी उपस्थित हुए. और दि कांगड़ा जिला सहकारी विकास संघ धर्मशाला के डायरेक्टर श्री विशंभर सिंह जी भी उपस्थित रहे. और इस शिविर में वक्ता CCM गरली से रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री जगदीश ठाकुर जी ने सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा जो जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया. और इस शिविर में खंड निरीक्षक फतेहपुर श्री योगेश्वर सिंह जी मौजूद रहे और सहकारी समितियां की प्रबंधक कमेटियों का मार्गदर्शन किया.. इस जागरूकता शिविर में रिटायर्ड सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नूरपुर श्री सुधीर शर्मा जी ने भी भाग लिया.और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ शिमला के अनुदेशक श्री बलवंत सिंह जी ने सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों को और सभा सचिवों को उनके कर्तव्य व नियमों की जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *