विशाल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा
चलोला में 7 से 9 जुलाई तक मारुति सुज़ुकी का 500+ पदों के लिए रोजगार मेला शोभित प्राइवेट आईटीआई, चलोला में 7 से 9 जुलाई 2026 तक मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड, खरखौदा (सोनीपत) द्वारा 500 से अधिक पदों के लिए विशाल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। 7 जुलाई को लिखित/तकनीकी परीक्षा तथा 8 व 9 जुलाई को साक्षात्कार होंगे। 18 से 25 वर्ष 9 माह आयु के NCVT/SCVT से आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी, जिनके 10वीं में कम से कम 40% अंक हों, भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹32,000 प्रतिमाह (सीटीसी) के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों पर पहुंचने की अपील की गई है।
