July 2, 2026

साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया

डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार और सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह दस बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होते हैं, जिनमें नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती हैं। सरकार का उद्देश्य समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे में अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का गंभीरता से लेकर उनका समयबद्घ तरीके से समाधान करें। नागरिकों को अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *