June 29, 2026

आशीष बुटेल ने शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

पालमपुर, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती के अवसर पर सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कैप्टन सौरभ कालिया ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा में जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
बुटेल ने कहा कि शहीदों की शहादत हमें राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन से सीख लेकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डाॅ. एन. के. कलिया व उनके भाई बैभव कालिया के साथ एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती , सयुंक्त आयुक्त रमेश कुमार,पार्षद इंद्रपाल, डीएफओ डॉ. संजीव शर्मा एवं सहित वन विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *