June 28, 2026

हमीरपुर जिले में 29,830 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स

हमीरपुर । सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिला हमीरपुर में 5 वर्ष तक की आयु के 29,830 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों के अलावा पोलियो की आशंका वाले स्थानों जैसे प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों एवं झुग्गी बस्तियों के आसपास भी विशेष रूप से बूथ स्थापित किए गए थे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 29,924 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को कुल 29,830 यानि लगभग 99.68 प्रतिशत बच्चों को यह दवाई पिलाई गई। किन्हीं कारणों से अगर कोई बच्चा छूट गया है तो स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर यह दवाई पिलाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सर्किट हाउस हमीरपुर में लगाए गए बूथ पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की बेटी को भी पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *