June 24, 2026

नशा विरोधी संदेश देने के लिए दौड़ लगाएंगे सैकड़ों लोग

हमीरपुर। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस तथा नशा निवारण सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा 25 जून को सुबह 6ः30 बजे मिनी मैराथन आयोजित की जा रही है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि यह मिनी मैराथन हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क से पक्का भरो चौक तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी हमीरपुरवासियों और विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से इस मिनी मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि नशा विरोधी मुहिम को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *