June 24, 2026

हमीरपुर में डीईओसी के भवन के निर्माण पर की चर्चा

हमीरपुर । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) के लिए प्रस्तावित भवन के निर्माण के पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव के अध्ययन के लिए उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में हिमाचल प्रदेश आपदा न्यूनीकरण कार्यक्रम (एचपीडीआरआरपी) की मैनेजमेंट एंड डिजाइन कंसल्टेंसी टीम के अधिकारी नीरज शर्मा और वरुण शर्मा ने जिला के अधिकारियों के साथ डीईओसी के भवन के निर्माण पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान इस प्रस्तावित भवन के निर्माण के पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव से संबंधित सर्वे भी किया गया।
इस अवसर पर डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक समीक्षा शर्मा और डीईओसी के प्रभारी भानु शर्मा ने बताया कि एचपीडीआरआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की आपदा का प्रबंधन सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से करना और बचाव एवं राहत कार्यों को तत्परता के साथ अंजाम देना है। इसी कार्यक्रम के तहत हमीरपुर में डीईओसी के भवन का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *