निर्माण कार्य के चलते रजोल-धनोटु लिंक रोड 16 से 30 जून तक यातायात के लिए बंद
धर्मशाला, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि निर्माण कार्य के चलते रजोल से धनोटु लिंक रोड 16 जून से 30 जून तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 और चंबी-धर्मशाला रोड का उपयोग किया जा सकता है।
