September 20, 2026

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा

आग की भट्टी की तरह तप रहा उत्तर भारत

जून के महीने में जहां हर साल झमाझम बारिश देखने को मिलती है तो वहीं इस साल उत्तर भारत में भीषण गर्मी से तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासतौर से दिल्ली NCR जैसे इलाकों में भीषण गर्मी देखी जा रही है। आखिर बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद नेशनल कैपिटल भीषण गर्मी की चपेट में क्यों है? दिल्ली में सोमवार को रिज मौसम केंद्र में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा लोदी रोड, पालम और आयानगर जैसे दिल्ली के अन्य इलाकों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा था. मंगलवार ( 9 जून 2026) को भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा.।बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लगातार आगे बढ़ रहा है। हालांकि, यह फिर भी दिल्ली से सैकड़ों किलोमीटर दूर है। वैसे तो आमतौर पर मानसून 27 जून के करीब नेशनल कैपिटल तक पहुंचता है। लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसके तारीख में बदलाव हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली इस समय 2 विपरीत वेदर सिस्टम के बीच फंसी है। एक तरफ पेनिन्सुलर इंडिया में नमी से भरी मानसून विंड एक्टिव है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिमी भारत में राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से गर्म और शुष्क हवा बह रही है।ये हवाएं क्लाउड फॉर्मेशन में बाधा डालती हैं और दोपहर में अधिक गर्मी बढ़ाती हैं, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होती है।इस गर्मी का सबसे बड़ा कारण बारिश का अभाव भी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के केवल कुछ छिटपुट हिस्सों में ही हल्की बारिश हुई। यहां पालम में 3.8 मिलीमीटर और आयानगर में 4.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।बारिश की कमी के चलते दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने 10 जू 2026 तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने और लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। 11 जून 2026 से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में गरज-चमक, बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।महाराष्ट्र में भी मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा दिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।जिसमें मुंबई, पुणे और कोंकण में गरज, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य में तेज हवाएं, भीषण गर्मी और मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *