May 29, 2026

पांवटा साहिब-जगाधरी हाईवे पर दर्दनाक हादसा

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जगाधरी, पांवटा साहिब-जगाधरी नेशनल हाईवे पर ग्राम कलेसर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव चूहड़पुर निवासी परिवार के सदस्य दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित रेणुका मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कलेसर के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *