May 28, 2026

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने बिझड़ी और नादौन के कई बूथों का किया निरीक्षण

हमीरपुर/
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण के दौरान विकास खंड बिझड़ी और विकास खंड नादौन के कई मतदान केंद्रों पर जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी, करेर, गारली, दांदड़ू और जौड़े अंब के मतदान केंद्रों का दौरा करने के बाद विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत पनसाई, बूणी और रंगस के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों के साथ-साथ आम मतदाताओं को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की भी समीक्षा की।
उधर, एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी जिला के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *