शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त पंचायत चुनावों हेतु जिला पुलिस ऊना का दमदार फ्लैग मार्च
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला पुलिस ऊना द्वारा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 23-05-2026 को जिला ऊना के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों एवं बाजारों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें पुलिस बल द्वारा प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास पैदल मार्च आम जनता से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग करने की अपील की गई।
इस फ्लैग मार्च के माध्यम से यहाँ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया गया वहीँ असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पुलिस जिला ऊना द्वारा चुनाव अवधि के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्त एवं नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाई जा सके।
जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें तथा चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
