May 18, 2026

अमृतसर में 2.1 किलो हेरोइन के साथ सात पिस्टल बरामद की

एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में था और वर्चुअल नंबरों के जरिए उनसे बातचीत करता था। आरोपी पंजाब में आगे सप्लाई के लिए ड्रग्स और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना सी-डिवीजन, अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के लिंक खंगालने में जुटी हुई है, ताकि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *