May 18, 2026

संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट ने भेजा जेल

बेटी से मिल हुए भावुक

चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई। मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया है। आपको बता दें कि, संजीव अरोड़ा के 2 दिन के रिमांड के बाद गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया है।

इस दौरान कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। वहीं कोर्ट में पेशी दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए और बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर रो पड़े।

इस दौरान ईडी ने आरोप लगाया है कि संजीव अरोड़ा ने रिमांड के दौरान गुमराह किया है। ईडी के मुताबिक, संजीव अरोड़ा ने उन लोगों और कंपनियों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया, जिनसे हैंपटन स्काई रीयल्टी लिमिटेड ने मोबाइल फोन खरीदे थे। बताया जा रहा है कि, अरोड़ा उस समय मेसर्स एचएसआरएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे, जब कथित तौर पर फर्ज़ी मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए गए थे। यही नहीं संजीव अरोड़ा ने दूसरों के साथ मिलकर, फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर और किए गए एक्सपोर्ट पर जीएसटी रिफंड लेकर, मोबाइल फोन के कथित एक्सपोर्ट और फर्जी खरीद के जरिए 102.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

बता दें कि संजीव अरोड़ा को पहली पेशी में 7 दिन की रिमांड और दूसरी बार 2 दिन के रिमांड पर कोर्ट ने भेजा था। ये भी बता दें कि, 16 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गुरुग्राम की स्पेशल कोर्ट में रिमांड सुनवाई के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम सेशन कोर्ट ने 2 दिन के ईडी रिमांड पर भेज था। संजीव अरोड़ा को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने ईडी को 7 दिन की कस्टडी का ऑर्डर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *