May 17, 2026

नगर पंचायत गगरेट के परिणाम

नगर पंचायत गगरेट में वार्ड 1 में 294 मत डाले गए, जिनमें विकास कालिया को 210 और तरसेम लाल को 82 मत डले, जबकि 2 ने नोटा को चुना। वार्ड 1 से विकास कालिया 128 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में कुल 240 वोट डाले गए, जिनमें विकास शर्मा को 146 और नरिन्दर सिंह को 94 वोट डले। वार्ड 2 से विकास शर्मा 52 मतों से विजयी घोषित हुए। वार्ड 3 में कुल 349 मत डाले गए जिनमें सरोज कुमारी को सर्वाधिक 122 मत पड़े, तृपता देवी को 114, नैंसी ठाकुर को 94 और रंजना ठाकुर को 15 मत डले, जबकि 4 ने नोटा को चुना। वार्ड 3 से सरोज कुमारी 8 वोटों से विजय घोषित हुई। वार्ड 4 में कुल 422 मत डाले गए, जिनमें बबिता को 1873, भावना देवी को 140 और राज कुमारी को 94 मत डाले गए, जबकि 5 ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड 4 से बबिता कुमारी 43 मतों से विजयी घोषित हुई। वार्ड 5 में कुल 247 मत डाले गए जिसमें मंगत राम को 127 मत पड़े, जबकि बलराम को 66 और राजिन्द्र कुमार को 49 मत पडे़ तथा 5 ने नोटा को चुना। वार्ड 5 से मंगत राम 61 मतों से विजय रहे। वार्ड 6 में कुल 305 मत डाले गए जिसमें जनक राज को 162 मत पड़ें, जबकि उमेश कुमार को 143 मत पडे़। वार्ड 6 से जनक राज 19 मतों से विजय रहे। वार्ड 7 में कुल 197 मत डाले गए जिसमें मंजू ठाकुर को 103 और अनीता कुमारी को 92 मत पडे़ तथा 2 ने नोटा दबाया। वार्ड 7 से मंजू वाला 11 मतों से विजय घोषित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *