May 17, 2026

नगर निगम धर्मशाला चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान दर्ज

धर्मशाला, 17 मई : नगर निगम धर्मशाला के आम चुनाव के अंतर्गत आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि मतदान समाप्ति तक नगर निगम धर्मशाला में कुल 36,800 पंजीकृत मतदाताओं में से 22,083 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 18,542 तथा महिला मतदाताओं की कुल संख्या 18,258 रही। इनमें से 11,001 पुरुष मतदाताओं एवं 11,082 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। महिला मतदान प्रतिशत 60.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पुरुषों की तुलना में अधिक रहा।
मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *