नगर परिषद परवाणू में 69.04 मतदान, कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 ने मतदान किया
सोलन,शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के लिए आज हुए निर्वाचन में कुल 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू में कुल 5055 मतदाताओं में से 3490 ने मतदान किया। कुल 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा कुल 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 ने मतदान किया। नगर परिषद परवाणू के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 67.76 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 70.59 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में 78.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-02 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड में 84.11 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 परवाणू आईशर वार्ड में 67.58 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 परवाणू गेबरियल वार्ड 60.84 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में 68.05 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 परवाणू शॉपिंग सेंटर वार्ड में 70.49 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-07 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड में 74.29 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-8 परवाणू इंडस्ट्रियल वार्ड में 58.08 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड में 71.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में कुल 329 मतदाताओं में से 258 ने मतदान किया। यहां कुल 163 पुरुष मतदाताओं में से 124 तथा कुल 166 महिला मतदाताओं में से 134 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 76.07 तथा महिला मत प्रतिशत 80.72 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड में कुल 384 मतदाताओं में से 323 ने मतदान किया। यहां कुल 213 पुरुष मतदाताओं में से 172 तथा कुल 171 महिला मतदाताओं में से 151 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 80.75 तथा महिला मत प्रतिशत 88.30 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 आईशर वार्ड में कुल 256 मतदाताओं में से 173 ने मतदान किया। यहां कुल 155 पुरुष मतदाताओं में से 100 तथा कुल 101 महिला मतदाताओं में से 73 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 64.52 तथा महिला मत प्रतिशत 72.28 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 गेबरियल वार्ड में कुल 475 मतदाताओं में से 289 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 310 पुरुष मतदाताओं में से 182 तथा कुल 165 महिला मतदाताओं में से 107 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 58.71 तथा महिला मत प्रतिशत 64.85 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में कुल 961 मतदाताओं में से 654 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 497 पुरुष मतदाताओं में से 336 तथा कुल 464 महिला मतदाताओं में से 318 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 67.61 तथा महिला मत प्रतिशत 68.53 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 शॉपिंग सेंटर वार्ड में कुल 803 मतदाताओं में से 566 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 423 पुरुष मतदाताओं में से 302 तथा कुल 380 महिला मतदाताओं में से 264 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल पुरुष मत प्रतिशत 71.39 तथा महिला मत प्रतिशत 69.47 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड में कुल 599 मतदाताओं में से 445 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में कुल 318 पुरुष मतदाताओं में से 232 तथा कुल 281 महिला मतदाताओं में से 213 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 72.96 तथा महिला मत प्रतिशत 75.80 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 इंडस्ट्रियल वार्ड में कुल 823 मतदाताओं में से 478 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 455 पुरुष मतदाताओं में से 259 तथा 368 महिला मतदाताओं में से 219 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 56.92 तथा महिला मत प्रतिशत 59.51 प्रतिशत रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-9 सर्किट हाउस वार्ड में कुल 425 मतदाताओं में से 304 ने मतदान किया। इस वार्ड में कुल 233 पुरुष मतदाताओं में 168 तथा कुल 192 महिला मतदाताओं में से 136 ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 72.10 तथा महिला मत प्रतिशत 70.83 रहा।
