नगर परिषद नालागढ़ में कुल 6962 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – मनामोहन शर्मा
3393 पुरुष, 3568 महिला व एक अन्य मतदाता
शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर परिषद नालागढ़ के सभी 09 वार्डों में कुल 6962 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि कुल मतदाताओं में से 3393 पुरुष, 3568 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ में मतदान के लिए कुल 09 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 अस्पतालवाला वार्ड में कुल 796 मतदाता हैं। इनमें 399 पुरुष तथा 397 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 अस्पतालवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 फाटकवाला वार्ड में कुल 795 मतदाता हैं। इनमें 396 पुरुष व 399 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 फाटकवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 हरिजनावाला वार्ड में कुल 905 मतदाता हैं। इनमें 446 पुरुष व 459 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 हरिजनावाला वार्ड के मतदाताओं के लिए खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 मियांसाहिबवाला वार्ड में कुल 605 मतदाता हैं। इनमें 291 पुरुष व 314 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 मियांसाहिबवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए पुराना बाज़ार स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 जैनियावाला वार्ड में कुल 737 मतदाता हैं। इनमें 358 पुरुष व 379 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 जैनियावाला वार्ड के मतदाताओं के लिए पुराना बाज़ार स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 बजाजावाला वार्ड में कुल 694 मतदाता हैं। इनमें 323 पुरुष तथा 371 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-6 बजाजावाला वार्ड के मतदाताओं के लिए सामुदायिक भवन नगर परिषद नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 घईयांवाला वार्ड में कुल 911 मतदाता हैं। इनमें 448 पुरुष तथा 463 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 घईयांवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास कार्यालय में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 बस्सियांवाला वार्ड में कुल 711 मतदाता हैं। इनमें 336 पुरुष तथा 375 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-8 बस्सियांवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-9 वैदावाला वार्ड में कुल 808 मतदाता हैं। इनमें 396 पुरुष, 411 महिला तथा एक अन्य मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 वैदावाला वार्ड के मतदाताओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के 09 वार्डों में स्थापित 09 मतदान केन्द्रों में से 02 अति संवेदनशील तथा 01 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 हरिजनवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालागढ़ तथा वार्ड नम्बर-7 घईयांवाला वार्ड के मतदाताओं के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास कार्यालय का मतदान केन्द्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि नम्बर-9 वैदावाला वार्ड के मतदाताओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ मतदान केन्द्र को संवेदनशील घोषित किया गया है।
