May 12, 2026

21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत

किन्नौर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल से आरंभ किया जा चुका है और इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जाएगा।

इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठक आयोजित की जाएंगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा। सभी अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी संबंधित पक्षों को इस अभियान के लिए आमंत्रित किया गया है।

विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर गूगल फॉर्म उपलब्ध है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। गूगल फार्म https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए समाधान समारोह के लिए बनाए गए वार रूम पर 011-23115652, 011-23116464 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *