May 12, 2026

जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य सम्पन्न

जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य सबसे तेजी से सम्पन्न करने वाले आठ प्रगणकों को नगराधीश अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में डीसी साहिल गुप्ता की तरफ से प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनगणना में नियुक्त सभी प्रगणकों, सुपरवाईजर व चार्ज अधिकारियों को अपने-अपने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला में गणना कार्य के लिए जिला में 2027 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल हैं। गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 एलूमिनेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा 6 एलूमिनेटर पर एक सुपरवाईजर लगाया गया है। ऐसे में करीब 500 से 600 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। एक से मकानों की सूचीकरण का कार्य शुरु हो चुका है, जो कि 30 मई तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *